एक रिपोर्ट के मुताबिक IPL इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का कीर्तिमान लेग स्पिनर अमित मिश्रा के नाम दर्ज है। अमीत मिश्रा ने आईपीएल के इतिहास में 3 बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया हैं। इनके रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं हैं।
आपको बता दें की अमित मिश्रा ने पहली बार 2008 में दिल्ली बनाम डेक्कन चार्जर्स के दौरान हैट्रिक विकेट लेने का कारनामा किया हैं। इसके बाद दूसरी बार साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स बनाम पंजाब के मैच में मिश्रा ने हैट्रिक लिया था।
वहीं तीसरी बार 2013 में सनराइजर्स के लिए अमित मिश्रा ने हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया था। इसतरह से अमित मिश्रा ने आईपीएल के इतिहास में तीन बार हैट्रिक विकेट लिए हैं जो एक रिकॉर्ड हैं। अमित मिश्रा के बाद युवराज सिंह का नाम आता है जिन्होंने दो बारआईपीएल में हैट्रिक लिया हैं।

0 comments:
Post a Comment