लखनऊ : यूपी में महिला ग्राम प्रधान को लेकर बड़ी खबर

लखनऊ न्यूज : यूपी में महिला ग्राम प्रधान को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सभी पंचायतों में महिला प्रधानों की जगह यदि उनके पति, बेटा या देवर मिनी सचिवालय में काम करते हुए दिखाई दिए तो उनपर कारवाई की जाएगी।

खबर के अनुसार यूपी सरकार ने ये साफ कर दिया हैं की मिली सचिवालय में महिला ग्राम प्रधान को खुद काम करना होगा। इनके जगह पर अगर कोई व्यक्ति काम करता हैं तो पंचायती राज एक्ट के तहत उसपर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें की उत्तर प्रदेश के कई पंचायतों से ऐसी खबर आये दिन आती हैं की महिला ग्राम प्रधान के जगह पर उनका पति या फिर उनके परिवार का कोई और सदस्य काम कर रहा हैं। सरकार अब ऐसे ग्राम प्रधानों पर कारवाई कर सकती हैं।

सरकारी आदेश के अनुसार अगर महिला ग्राम प्रधान के स्थान पर अगर कोई और काम करता हैं तो उस प्रधान के कार्य पर रोक लगा दी जाएगी और उसके वित्तीय समेत सभी अधिकार सीज कर दिए जाएंगे। इसको लेकर सभी सचिवों को निर्देश दिया गया है। 

0 comments:

Post a Comment