पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर में मिले कोरोना के नए संक्रमित मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि खुद बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई हैं। 

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कुल 92,543 सैम्पलों की कोरोना जांच हुई हैं। जिसमे 10 पॉज़िटिव मामले मिले हैं। जबकि पहले से कोरोना संक्रमित 2 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 50 हो गई हैं। 

बता दें की पटना में कोरोना के 6 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि भागलपुर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वहीं मुजफ्फरपुर में कोरोना के दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। मुंगेर में एक कोरोना मरीज की पहचान की गई हैं।

जानकारों की मानें तो बिहार में अभी कोरोना संक्रमण खत्म नहीं हुआ हैं। हालांकि यहां जितने भी संक्रमित मरीज मिल रहे हैं वो तीन चार दिन में ठीक हो जा रहे हैं। फिर भी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और भीड़-भाड़ के इलाकों में मास्क लगानी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment