खबर के अनुसार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए सभी जिलों के डीईओ को कहा गया कि इन शिक्षकों का सभी तरह का प्रमाण पत्र एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाए।
अपर मुख्य सचिव के इस आदेश के बाद बिहार में इन शिक्षकों का प्रमाण पत्र 10 दिनों में अपलोड करना होगा। बता दें की प्रमाण पत्र एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद उन्हें जल्द ही वेतन का भुगतान किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
दरअसल बिहार में छठे चरण के द्वारा बहाल हुए शिक्षकों को 23 फरवरी से ही इन्हे नियुक्ति पत्र मिलने लगा था। ये शिक्षक स्कूलों में अपनी योगदान भी दे रहे हैं। लेकिन इन्हे अभी तक वेतन का भुकतान नहीं किया गया हैं। प्रमाणपत्र अपलोड करने के बाद इनके वेतन दिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment