यूपी में प्राइमरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा पैसा और राशन

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुतबिक यूपी में प्राइमरी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पैसा के साथ साथ राशन भी दिया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पिछले साल के मिडडे-मील यानि की प्रधानमंत्री पोषण योजना का भुगतान किया जायेगा। इस योजना के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पैसे की राशि भेजी जाएगी।

आपको बता दें की कक्षा एक से पांच के छात्र-छात्राओं को 636 रुपये और कक्षा छह से आठ के बच्चों को 901 रुपये दिए जाएंगे। इसको लेकर मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की निदेशक अनामिका सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया हैं। 

वहीं यूपी के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 94 दिन का 9.4 किलो राशन (3.2 किलो गेहूं व 4.35 किलो चावल) दिया जायेगा। जबकि जूनियर के विद्यार्थियों को 13.05 किलो (4.35 किलो गेहूं व 8.70 किलो चावल) राशन दिया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment