IPL 2022 : गुजरात टाइटन्स की 10वीं जीत, चेन्नई को हराया

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 में हार्दिक पंडया की टीम गुजरात टाइटंस बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर 10वीं जीत हासिल किया हैं। 

खबर के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन चेन्नई की टीम 20 ओवर में 133 रन ही बना सकीय। ऐसे में 134 रनों का लक्ष्य गुजरात ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

खेल जानकारों की मानें तो गुजरात टाइटन्स की टीम आईपीएल 2022 की सबसे संतुलित टीम हैं। यहीं कारण हैं की गुजरात सभी टीमों पर भारी पड़ रही हैं और लगातार जीत हासिल कर रही हैं। गुजरात पहली ऐसी टीम हैं जो प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। 

इस मैच में चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 53, एन जगदीशन ने नाबाद 39, मोईन अली ने 21 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 रन बनाए। जबकि गुजरात की ओर से शुभमन गिल 18 रन बनाकर आउट हो गए। मैथ्यू वेड 20 रन बनाये और हार्दिक पांड्या 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं रिद्धिमान साहा 67 रन और डेविड मिलर 15 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

0 comments:

Post a Comment