खबर के अनुसार इस रोजगार मेला के तहत योगी सरकार 100 दिनों के अंदर करीब 25000 युवाओं को नौकरी देगी। राज्य के सभी मंडलों में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, इस मेला में कम से कम 1000 छात्र-छात्राओं को रोजगार दिया जायेगा।
इतना ही नहीं यूपी सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर विभिन्न विभागों व संस्थाओं में आउटसोर्सिंग के माध्यम से रिक्त पदों की सूचना आएगी। जिस पर अभ्यर्थी आवेदन कर रोजगार से जुड़ने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में हर माह वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान करीब 50 हजार बेरोजगार लोगों की करियर काउंसिलिंग की जाएगी और उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment