IPL 2022: गुजरात, राजस्थान, लखनऊ, बैंगलोर में से कौन बनेगा ‘चैंपियन’

खेल समाचार : आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में गुजरात, राजस्थान, लखनऊ, बैंगलोर की एंट्री हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पहले क्वालीफायर में आज यानि की 24 मई को गुजरात टाइटंस से राजस्थान रॉयल्स भिड़ेगी। इसमें से जो भी टीम जीत हासिल करेगी उसे सीधे फाइनल की टिकट मिल जाएगी।

वहीं एलिमिनेटर मुकाबले में 25 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। इसमें जितने वाली टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम से भिड़ना होगा। इसमें बाद फाइनल का टिकट मिलेगा।

बता दें की क्वालीफायर 1 और क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीमों के बीच खिताबी भिडंत 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी, इससे उम्मीद है एक नई चैंपियन टीम मिलेगी। अब देखना होगा की जरात, राजस्थान, लखनऊ, बैंगलोर में से कौन ‘चैंपियन’ बनेगा। 

24 मई  2022(कोलकाता) : गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, क्वालीफायर 1

25 मई 2022(कोलकाता) : लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, एलिमिनेटर

27 मई 2022(अहमदाबाद) : क्वालीफायर 2

29 मई 2022(अहमदाबाद) : फाइनल।

0 comments:

Post a Comment