बता दें की इसका लाभ उन बुजुर्गों को दिया जाता हैं जिन्हे अन्य किसी तरह के सरकारी पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा हैं तथा जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं। अगर आप इस श्रेणी में आते हैं तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कितना मिलता हैं पैसा : नीतीश सरकार 60 साल से ऊपर के वृद्ध को प्रतिमाह 400 रुपए तथा 80 साल के ऊपर के वृद्ध को 500 रुपए प्रतिमाह का पेंशन सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजती हैं। राज्य में 29,23,309 वृद्ध इसका लाभ उठा रहें हैं।
आवेदन के लिए दस्तावेज : आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, बैंक खाता, फोटो और मोबाइल नंबर।
ऐसे करें आवेदन : मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए आप वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment