अब Whatsapp पर डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें तरीका

न्यूज डेस्क: Whatsapp यूजर के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब आप व्हाट्सएप पर ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई तरह के दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सएप से मैसेज करना होगा।

खबर के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने डिजिलॉकर (Digilocker) सर्विस को एक्सेस करने के लिए MyGov Helpdesk को व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराया है। अब आपको व्हाट्सएप पर डिजिलॉकर (Digilocker) सर्विस आसानी से मिलेगी। 

आपको बता दें की अब आप व्हाट्सएप के द्वारा अपना ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, बारहवीं कक्षा की मार्कशीट, बिमा पॉलिसी दस्तावेज, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

अब Whatsapp पर डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें तरीका?

1 .आपको  +91 9013151515 नंबर पर Digilocker लिखकर भेजना होगा। 

2 .अब आपसे पूछा जायेगा DigiLocker पर आपका अकाउंट है या नहीं. 

3 .अगर DigiLocker पर अकाउंट पहले से है तो आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा।

4 .इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। 

5 .अब आपने जो भी डॉक्यूमेंट Digilocker पर अपलोड हैं। उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment