मोहिनी एकादशी में बन रहा शुभ संयोग, व्रत रखने से मिलेगा शुभ फल

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कल यानि की 12 मई को देशभर में मोहिनी एकादशी मनाया जायेगा। इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत शुभ संयोग में पड़ रहा हैं। जिसके कारण व्रत रखने से इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होगी तथा जीवन में खुशहाली आएगी।

मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। इस दिन राजयोग के समान दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। इस योग में पूजा करना फलदायी होगा तथा जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही साथ जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।

एकादशी तिथि प्रारंभ : बुधवार 11 मई शाम 07 :31 से

एकादशी तिथि समाप्त : गुरुवार 12 मई शाम 06:51 पर

एकादशी व्रत का पारण : शुक्रवार 13 मई को

पूजा सामग्री : भगवान विष्णु को  पीले फूल, फल, पंचामृत, तुलसी, धूप, दीप, गंध, अक्षत, चंदन, रोली आदि से पूजा करना लाभकारी माना जाता हैं। इसलिए पूजा में इन सामग्री को शामिल करें। 

पूजा के समय मंत्र जाप : ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। पूजा के दौरान आप भगवान विष्णु के इन मंत्रों का जाप करें।

0 comments:

Post a Comment