IPL 2022 : ऑरेंज कैप की रेस में 166 रन से आगे हैं जोस बटलर

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप की रेस चल रही हैं। इस रेस में राजस्थान की ओर से खेल रहे जोस बटलर 166 रन से आगे चल रहे हैं। दरअसल आईपीएल में ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज को दिया जाता हैं जो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता हैं। 

बता दें की इस साल अभी तक हुए अभी मैचों में जोस बटलर का बल्ला खूब जरगा हैं। बटलर ने 12 मैचों में वह 56.82 की बल्लेबाजी औसत और 149.88 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाये हैं। वहीं बटलर के बाद दूसरे नंबर पर केएल राहुल का नंबर हैं। 

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने 12 मैचों में 45.90 की औसत से 459 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दावेदारी में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर महज 10 मैचों में 427 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं।

आईपीएल 2022 में अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज। 

1 .जोस बटलर : मैच 12, 625 रन। 

2 .केएल राहुल: 12 मैच, 459 रन।

3 .डेविड वॉर्नर: 10 मैच, 427 रन।

4 .शिखर धवन: 12 मैच, 402 रन।

5 .फाफ डुप्लेसिस: 13 मैच 399 रन।

0 comments:

Post a Comment