गोरखपुर, आगरा, इटावा, वाराणसी समेत 13 शहरों में बनेगा सिटी फॉरेस्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के गोरखपुर, आगरा, इटावा, वाराणसी समेत 13 शहरों में 26 सिटी फॉरेस्ट बनाया जायेगा। इसको लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

खबर के अनुसार राज्य का हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए सरकार ने 13 शहरों का चुनाव किया हैं। इस सिटी फॉरेस्ट में स्मृति वन, आरोग्य वाटिका, नक्षत्र वाटिका और हरिशंकरी वाटिका बनाई जाएगी। साथ ही साथ सजावटी, झाड़ियां, बेलदार, औषधीय पौधे, फूल और फलों के पौधे लगाए जाएंगे। 

आपको बता दें की यहां पर्यटकों को नेचुरल पिकनिक स्पॉट का एक विकल्प मिलेगा। पर्यटक को यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स, साइकिल ट्रेक, पाथवेज, जागर्स पार्क, बेंच समेत कई तरह की सुविधा मिलेगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। जल्द से जल्द इसे विकसित किया जायेगा। 

इन 13 शहरों में बनेगा सिटी फॉरेस्ट?

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, आगरा, इटावा, वाराणसी, फिरोजाबाद, झांसी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, हरदोई, हाथरस, हरदोई, रायबरेली, मुरादाबाद और अमरोहा शहर में सिटी फॉरेस्ट बनाने के लिए इसे चिन्हित किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment