IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराया

न्यूज डेस्क: आईपीएल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कल शाम दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराते हुए पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया हैं तथा टॉप चार में जगह बना ली हैं। 

खबर के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 ही रन बना पाई और 17 रन से ये मैच हार गई हैं। पंजाब की हार से दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचाने के चांस बढ़ गए। 

बता दें की इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के शार्दुल ठाकुर ने अधिक चार विकेट लिए और उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया हैं। वहीं दिल्ली के लिए मार्श ने 63 रन की सर्वाधिक पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 160 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी। 

दिल्ली के इस जीत से जहां उसे प्लेऑफ में पहुंचने की सम्भावना बढ़ गई तो वहीं पंजाब किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मडराने लगा हैं। अब अन्य टीमों के जीत-हार पर निर्भर करेगा की कौन सी टीम प्लेऑफ में जगह बनाती हैं।

0 comments:

Post a Comment