लखनऊ : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी

न्यूज डेस्क: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता हैं। इसको लेकर बोर्ड के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। हालंकि यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में छूटे हुए प्रैक्टिकल के लिए अब तीसरा चरण जारी किया जा रहा है। जिन छात्रों के प्रैक्टिकल नहीं हुए हैं उनका प्रैक्टिकल कराया जायेगा।

बता दें की बोर्ड ने 17 मई से 20 मई के बीच उन छात्रों के प्रैक्टिकल कराने को लेकर निर्देश जारी किया हैं। प्रैक्टिकल खत्म होने के बाद रिजल्ट जारी किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जा सकता हैं। 

खबर के अनुसार 20 मई को जब राज्य के सभी जिलों में प्रैक्टिकल एग्जाम खत्म होंगे। उसके बाद सभी छात्र-छात्राओं के मूल्याकन कर मार्क्स अपलोड होंगे और फिर रिजल्ट जारी किया जायेगा। इसको लेकर बोर्ड के द्वारा तैयारी की जा जा रही हैं।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट : आपको बता दें की यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट वेबसाइट upresults.nic.in पर जारी किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आप अपने रोल नंबर से इस वेबसाइट पर जा जार अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment