IPL 2022 : ये हैं आईपीएल 2022 के सिक्सर किंग

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 में कई बल्लेबाजों ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों को हैरान किया हैं। इसमें जोस बटलर पहले नंबर पर हैं। हालांकि बटलर कुछ मैचों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। लेकिन फिर भी मौजूदा समय में वो आईपीएल के सिक्सर किंग हैं। 

खबर के अनुसार आईपीएल 2022 में राजस्थान की ओर से जोस बटलर ने 14 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 37 शानदार छक्के लगाए हैं। साथ ही साथ उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा 629 रन बनाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। 

वहीं दूसरे नंबर पर आईपीएल का सिक्सर किंग पंजाब के लियम लिविंगस्टोन रहे हैं। इन्होने 14 मैचों में 34 छक्के लगाए हैं। साथ ही साथ इन्होने आईपीएल 2022 में सबसे लंबा 117 मीटर का छक्का लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। 

आईपीएल 2022 के सिक्सर किंग। 

Jos Buttler(Rajasthan Royals) : 37 छक्के।

Liam Livingstone(Punjab Kings) : 34 छक्के।

KL Rahul(Lucknow Super Giants) : 25 छक्के।

Quinton de Kock(Lucknow Super Giants) : 22 छक्के।

Nitish Rana(Kolkata Knight Riders) : 22 छक्के।

0 comments:

Post a Comment