IPL 2022 : आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 का रोमांच दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। इस आईपीएल में भी कई बल्लेबाजों ने शतक लगाया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड किस बल्लेबाज के नाम हैं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम हैं। यह कारनामा उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए सन 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ किया था। इस मैच में गेल ने मात्र 30 गेंदों में 13 चौकों और 17 सिक्स की मदद से 175 रन बनाए थे। 

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यूसुफ पठान का नाम हैं। साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में 100 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज?

क्रिस गेल : 30 गेंदों में 175 रन। 

यूसुफ पठान : 37 गेंदों में 100 रन। 

डेविड मिलर : 38 गेंदों में 101 रन। 

एडम गिलक्रिस्ट: 42 गेंदों में 109 रन। 

एबी डिविलियर्स: 43 गेंदों में 129 रन।

0 comments:

Post a Comment