खबर के अनुसार पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए थें। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच को आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।
बता दें की दिल्ली के लिए मार्श ने 62 गेंद में 89 रन की शानदार पारी खेली। वहीं वॉर्नर 41 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने 4 गेंद में 13 रन बनाकर अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने की सम्भावना को कायम रखा।
मिशेल मार्श 62 गेंद में 89 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। साथ ही साथ उन्होंने गेंदबाजी के दौरान दो बल्लेबाजों को आउट भी किया। इनके इस प्रदर्शन के लिए इन्हे मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

0 comments:
Post a Comment