खबर के अनुसार कारगिल चौक से एनआईटी तक इस डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जायेगा। फिलहाल खजांची रोड से पटना कॉलेज के बीच इस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस रोड के निर्माण होने से पटना के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
बता दें की डबल डेकर एलिवेटेड रोड से पीएमसीएच पहुंचने का रास्ता भी सुगम होगा। लोगों को किसी तरह के जाम का सामना करना नहीं पड़ेगा। पहले मंजिले की सड़क को एनआइटी मोड़ वाले रास्ते से जोड़ा जाएगा। वहीं दूसरे मंजिले की रोड को गांधी मैदान जाने रूट को जोड़ा जायेगा।
पटना में इस डबल डेकर एलिवेटेड रोड का निर्माण 422 करोड़ रूपये की लगात से कराई जा रही हैं। इस रोड के प्रथम तल लेन की लंबाई डेढ़ किलोमीटर है जबकि दूसरे तल लेन की लंबाई 2.20 किमी निर्धारित किया गया हैं। जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment