IPL 2022 : हार्दिक पंड्या की लगेगी लॉटरी, बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 में अपनी कप्तानी से सब को चौकाने वाले हार्दिक पंड्या की लॉटरी लगने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 की सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंपी जा सकती हैं। 

खबर के अनुसार भारतीय क्रिकेट बोर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 की सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल के अलावा ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को भी ब्रेक दे सकती हैं। ऐसे में माना जा रहा हैं की हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता हैं। 

बता दें की पंड्या ने आईपीएल 2022 में अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया है। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स की टीम प्लेऑफ में पहुंचाने वाली पहली टीम बनी हैं। हालांकि अभी तक हार्दिक को कप्तान बनाने को लेकर बीसीसीआई ने ऐलान नहीं किया हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 की सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को  दिल्ली में खेला जाएगा। वहीं बाकी के मैच कटक, विशाखापट्टनम, राजकोट और बैंगलुरू में होंगे। बहुत जल्द बीसीसीआई के द्वारा टीम का ऐलान किया जा सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment