IPL 2022: आंद्रे रसेल ने तूफानी बल्लेबाजी से सहवाग को छोड़ा पीछे

न्यूज डेस्क: आईपीएल के इतिहास में आंद्रे रसेल तूफानी बल्लेबाजी के लिए जानें जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी से वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया हैं और आईपीएल में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

खबर के अनुसार आंद्रे रसेल ने सिर्फ 1120 गेंद पर 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम था। जिनका रिकॉर्ड रसेल ने तोड़ दिया हैं। 

आपको बता दें की आईपीएल के इतिहास में सबसे कम 1211 गेंद पर 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग ने बनाया हैं। लेकिन रसेल ने आईपीएल में 97 मैच की 81 पारियों में 31 की औसत, स्ट्राइक रेट 179 से 2030 रन बनाये हैं। 

इतना ही नहीं आंद्रे रसेल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के साथ साथ आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए भी जानें जाते हैं। इन्होने आईपीएल में 88 पारियों में 89 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान इन्होने 15 रन देकर 5 विकेट भी लिया हैं जो उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

0 comments:

Post a Comment