लखनऊ में 100 जगहों पर डायबिटीज, बीपी, डेंगू, थायराइड की जांच होगी फ्री

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में 100 जगहों पर डायबिटीज, बीपी, डेंगू, थायरायड आदि की जांच फ्री में की जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। बहुत जल्द लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। 

खबर के अनुसार लखनऊ में डायबिटीज, बीपी, डेंगू, थायरायड समेत 40 तरह के जांच के लिए नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों और प्रमुख बाजारों में सौ हेल्थ एटीएम स्थापित किये जाएंगे। इस महीने के अंतिम सप्ताह से ये सुविधा शुरू की जाएगी।

आपको बता दें की हेल्थ एटीएम की मदद से मरीजों का कार्डिक, डायबटीज,डेंगू, मलेरिया, थायराइड, हीमोग्लोबिन, त्वचा, कान, नाक, आंख, बीपी, बुखार, ईसीजी, प्रेग्नेंसी, एचआइवी,कोलेस्ट्राल, पेशाब समेत 40 तरफ के जांच किये जाएंगे।

इतना ही नहीं इस स्थान पर लोगों को मुफ्त अथवा नाममात्र के शुल्क पर जेनेरिक दवाई भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए लखनऊ में 60 जगह का चयन किया गया हैं। जिस जगह पर हेल्थ एटीएम लगाया जायेगा। इससे लखनऊ के लोगों को काफी फायदा होगा।

0 comments:

Post a Comment