IPL 2022: ट्रेंट बोल्ट ने तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 का रोमांच अंतिम चरण में पहुंच गया हैं और गुजरात की टीम राजस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस आईपीएल में बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों ने भी कई नए रिकॉर्ड बनाये और तोड़े हैं।

बता दें की कल शाम हुए राजस्थान और गुजरात के बीच मैच में राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं तथा मैच के पहले ओवर में ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया हैं। 

खबर के अनुसार मैच के पहले ओवर में बोल्ट ने 15 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। वहीं जहीर खान ने मैच के पहले ओवर में 12 विकेट लिए थें। बता दें की इस लिस्ट में पहले नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं। जिन्होंने पहले ओवर में 20 विकेट लिए हैं। 

मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज। 

भुवनेश्वर कुमार : 20 विकेट। 

ट्रेंट बोल्ट : 15 विकेट। 

प्रवीण कुमार : 15 विकेट।

संदीप शर्मा : 13 विकेट।  

जहीर खान : 12 विकेट।

0 comments:

Post a Comment