यूपी से राज्यसभा के लिए भाजपा को आठ और सपा को तीन सीटें मिलना तय

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 3 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। वहीं 10 जून को राज्यसभा सदस्य के लिए चुनाव कराया जायेगा।

खबर के अनुसार इस बार के राज्यसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश से फायदा होने वाला हैं। राज्यसभा के 11 सदस्यों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा आठ सीटें जीत सकती हैं वहीं सपा को तीन सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य दलों को कोई सीट नहीं मिल सकता हैं। 

बता दें की यूपी विधानसभा में भाजपा गठबंधन के पास 273 विधायक हैं और सपा गठबंधन के पास 125 विधायक हैं। वहीं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और कांग्रेस के दो-दो तथा बसपा का एक विधायक है। ऐसे में यहां मुकाबला भाजपा की ओर जाता दिख रहा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए। ऐसे में भाजपा के पास 273 विधायक है। इस आधार पर भाजपा 8 सीट जीत सकती हैं। जबकि सपा 125 विधायक के साथ 3 सीट जीत सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment