Rajya Sabha: प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी

न्यूज डेस्क: राज्यसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही हैं। हालांकि अभी तक इस सन्दर्भ में कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ से प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की तैयारी की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने खुशी जताते हुए कहा कि अगर प्रियंका जी राज्यसभा जाना चाहती हैं तो यह राज्य उनके लिए सबसे बेहतर है। 

आपको बता दें की इस साल 10 जून को राज्यसभा का चुनाव होना हैं। इसके लिए आयोग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें भी खाली हो रही हैं। ऐसे में एक सीट पर चर्चा यह है कि यहां से कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजी सकती हैं।

रविंद्र चौबे ने प्रियंका गांधी के राज्यसभा में जाने का स्वागत किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसका फैसला तो हाईकमान ही करेगा। वहीं भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर हमला करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लोगों का हक मारना बताया है और कहा है की कांग्रेस कब तक किसी का हक मारती रहेगी।

0 comments:

Post a Comment