आपको बता दें की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पांच से 15 अगस्त तक ताजमहल सहित सभी संरक्षित स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क कर दिया है। यानि की ऐतिहासिक स्मारकों में प्रवेश के लिए 15 अगस्त तक आपसे किसी तरह के शुल्क नहीं लिए जाएंगे।
एएसआई के डायरेक्टर स्मारक डॉ. एनके पाठक ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 11 दिनों तक इन स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। अब आप कल से 15 अगस्त तक फ्री में ताज का दीदार कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ताजमहल में शाहजहां के उर्स पर तीन दिन के लिए पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क मिलता हैं। लेकिन इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त तक ताजमहल में निशुल्क प्रवेश की अनुमति दी गई हैं।

0 comments:
Post a Comment