खबर के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि सरकार प्रदेश में हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी या रोजगार से जोड़ेगी। इसके लिए राज्य में विशेष अभियान चलाया जायेगा और लोगों को योग्यता के अनुसार रोजगार या नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए राज्य में स्किल मैपिंग किया जायेगा। इस अभियान के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि कितने परिवार में सदस्य नौकरी से जुड़े हैं तथा कितने सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार कर रहे हैं। तथा कितने सरकारी नौकरी में हैं।
बता दें की स्किल मैपिंग के तहत सरकार राज्य के हर परिवार का डाटा तैयार करेगी और उसके बार उस परिवार के व्यक्ति को नौकरी या रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। आवश्यकतानुसार लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment