बिहार के नवादा और बांका में ठनका गिरने से 5 लोगों की मौत

न्यूज डेस्क: बिहार में वज्रपात का कहर एक बार फिर से सामने आया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के नवादा और बांका में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हुई हैं। इससे कई इलाकों में हड़कंप मच गया हैं।

खबर के अनुसार नवादा जिले के सिरदला थाना इलाके के तीन गांवों में बुधवार को ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। यह घटना सिरदला के बाधी पंचायत, अकैलना पंचायत के कोलडीहा गांव और हजरा गांव में हुई हैं।

वहीं  बांका जिले के धौरेया में भी एक बच्चे की वज्रपात से मौत हो गई हैं। जबकि नवादा जिले के रोह थाना इलाके में कुंजैला गांव में एक बुजुर्ग किसान की ठनका गिरने से मौत हुई हैं। इसतरह से बिहार में वज्रपात के कहर से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा हैं।

बता दें की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मृतकों के परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और परिवार के लोगों को आर्थिक मदद के तौर पर चार-चार लाख रुपये देने के निर्देश दिए हैं। और लोगों से ख़राब मौसम के दौरान विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करने को कहा हैं।

0 comments:

Post a Comment