रांची : झारखंड में निकली टीचर के 3120 पदों पर भर्ती

रांची न्यूज : झारखण्ड में टीचर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में पीजीटी टीचरों के 3120 पदों पर भर्ती निकली हैं। इसके लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। 

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने प्लस टू स्कूलों में 3120 स्नातकोत्तर शिक्षकों की भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता ग्रेजुएट्स, पोस्टग्रेजुएट्स, बीएड आदि होनी चाहिए। पूरी जानकारी आप नोटिश से प्राप्त करें। 

चयन प्रक्रिया : आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आयु सीमा :  आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल तय की गई है। वहीं, अनारक्षित वर्ग के लिए 40 साल। अन्य वर्ग के अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें। 

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://jssc.nic.in/

आवेदन की तिथि : 25 अगस्त से 23 सितंबर तक। 

नौकरी करने का स्थान : झारखंड।

0 comments:

Post a Comment