पूर्णिया, पटना, भागलपुर समेत 9 जिलों में खुलेंगे अर्ली इंटरवेंशन सेंटर

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पूर्णिया, पटना, भागलपुर समेत 9 जिलों में अर्ली इंटरवेंशन सेंटर खेले जाएंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। कई जिलों में इसका निर्माण कार्य भी प्रारम्भ हो गया हैं। 

आपको बता दें की डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीइआइसी) में बच्चों की बीमारियों की शुरुआती दौर में ही पहचान किया जायेगा। बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच के लिए यहां सभी तरह की मेडिकल और डेंटल सेवाएं उपलब्ध होगी।

खबर के अनुसार डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (डीइआइसी) में बच्चों की दिव्यांगता दूर करने के लिए ऑक्यूपेशनल एवं फिजियोथेरेपी की सेवाएं उपलब्ध होगी। साथ ही साथ यहां बच्चों के हकलाहट-तुतलाहट की पहचान के लिए ऑडियोलॉजी एवं स्पीचलैंग्वेज पैथोलॉजी के माध्यम से जांच व इलाज किया जायेगा। 

इतना ही नहीं इस सेंटर में बच्चों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं दी जाएगी।  दृष्टि दोष लैब, पोषण लैब, साइको- सोशल एवं ट्रांसपोर्टेशन सेवाएं भी यहां उपलब्ध होगी। इससे बच्चों को बचपन में किसी तरह की कोई परेशानी हैं उसे पहचान कर दूर किया जायेगा।

इन 9 जिलों में खुलेंगे अर्ली इंटरवेंशन सेंटर?

पूर्णिया, पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और सारण। 

0 comments:

Post a Comment