वाराणसी से अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट, जानें किराया

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए वाराणसी से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी से अहमदाबाद के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट सीधी उड़ान भरेगी। इसको लेकर एयरलाइन्स कंपनी के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई हैं। 

खबर के अनुसार वर्तमान समय में इंडिगो की विमान ही वाराणसी अहमदाबाद के बीच संचालित सप्ताह में तीन दिन ही संचालित होती है। अब स्पाइसजेट की फ्लाइट भी इस रूट पर संचालित की जाएगी। इससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी।

फ्लाइट का टाइम टेबल। 

स्पाइस जेट का विमान एस जी 354 अहमदाबाद से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर 12:30 बजे वाराणसी पहुंचेगा। आपको बता दें की इसके बाद यही विमान वाराणसी से दोपहर 13:10 बजे उड़ान भरकर 15:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा। वाराणसी से अहमदाबाद का किराया करीब 7500 के आस-पास होगा।

आपको बता दें की यह विमान 22 जुलाई से संचालित होनी थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसका संचालन नहीं हो पाया था। अगर आप भी वाराणसी-अहमदाबाद रूट पर विमान सेवा का आनंद लेना चाहते हैं तो आप स्पाइसजेट की वेबसाइट https://www.spicejet.com/ पर जा कर अपना टिकट बुक कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment