खबर के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार की 248 नगर निकायों में दो चरणों में चुनाव कराने का निर्णय लिया हैं। इसके लिए चुनाव आयोग को करीब 60 हजार इवीएम मशीन की जरूरत पड़ेगी। इसको लेकर आयोग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
आपको बता दें की हर नगर निकाय में मुख्य पार्षद (मेयर), उपमुख्य पार्षद (डिप्टी मेयर) और वार्ड पार्षद पद के लिए चुनाव कराया जायेगा। इसके लिए आयोग को तीन अलग-अलग इवीएम मशीन की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आयोग ने मतदान के दौरान इवीएम के रिप्लेसमेंट की संख्या भी निर्धारित कर ली हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर से अक्टूबर महीने के बीच बिहार की 248 नगर निकायों में चुनाव कराये जाएंगे। इसके लिए आयोग को करीब 16 हजार बूथों की स्थापना करानी होगी और हर बूथ पर तीन-तीन इवीएम मशीन उपलब्ध कराना होगा।

0 comments:
Post a Comment