खबर के अनुसार इंडिगो की 180 सीटर वाली देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। अगस्त महीने में देवघर-बेंगलुरु फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा और इंडिगो की वेबसाइट से टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।
आपको बता दें की गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने इंडिगो के एमडी राहुल भाटिया से देवघर से बेंगलुरु की फ्लाइट सेवा जल्द चालू करने को लेकर बात की हैं। साथ ही साथ कहा है की इन इलाकों के बहुत से लोग बेंगलुरु में रहते हैं। इसलिए इस रूट पर विमान सेवा बहाल की जाये।
मिली जानकारी के अनुसार देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद देवघर से कोलकाता और दिल्ली रूट पर विमान का संचालन किया जा रहा हैं। बहुत जल्द देवघर से बेंगलुरु के लिए भी विमान सेवा बहाल किया जा सकता हैं। इसकी तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment