पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर में घर बैठे बनाये जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर समेत किसी भी जिले में रहने वाले लोग घर बैठे जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र बना सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने इन प्रमाणपत्र को बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी हैं।

खबर के अनुसार बिहार के किसी भी जिले में रहने वाले लोग ऑनलाइन के द्वारा जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं और फिर आवेदन करने के एक सप्ताह के अंदर अपना ये प्रमाणपत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकते हैं।

बता दें की बिहार में जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र के लिए अब आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। सरकार द्वारा की गयी नई व्यवस्था के तहत ये सभी प्रमाणपत्र आवेदन करने के सात दिन के अंदर ईमेल आईडी पर बनकर आ जाते है।

ऐसे करें आवेदन :

1 .घर बैठे जाति, आय, निवासी प्रमाण के लिए आप RTPS Bihar की वेबसाइट पर विजिट करें। 

2 .सबसे पहले आप साइनअप करें। इसके बाद आप इसी वेबसाइट में साइन इन करें।

 3 .View All Available Services का ऑप्शन दिखेगा उसपर आपको क्लिक करना है। 

4 .जाति, आय, निवासी प्रमाण में जो भी बनाना हैं उसपर आपको क्लिक करना हैं। 

5 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, उस फॉर्म को सही-सही भरकर सब्मिट करना हैं।

6 .इतना करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा और आपका प्रमाणपत्र बनकर ईमेल पर आ जायेगा।

0 comments:

Post a Comment