लखनऊ : यूपी में खुला नौकरियों का पिटारा, 2693 पदों पर भर्ती

लखनऊ न्यूज : उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खुल गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में 2693 पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2693 मुख्य सेविका पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए।

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : आपको बता दें की General, OBC, EWS, SC, ST, PH के लिए आवेदन शुल्क 25/- रुपया निर्धारित किया गया हैं।

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 अगस्त 2022 से लेकर 23 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : http://upsssc.gov.in/

नौकरी करने का स्थान : लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

0 comments:

Post a Comment