पटना सदर, पटना सिटी, मसौढ़ी व दानापुर में सवा लाख राशन कार्ड रद्द

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना सदर, पटना सिटी, मसौढ़ी व दानापुर में सवा लाख राशन कार्ड रद्द कर दिया गया हैं। अब इन लोगों को सरकार द्वारा राशन कार्ड से संबंधित किसी तरह के लाभ नहीं मिलेंगे। 

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने अपात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे से बाहर करने के लिए जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान के राज्य के सभी जिलों में राशनकार्ड की जांच चल रही हैं और अपात्र लोगों का राशन कार्ड रद्द किया जा रहा हैं। 

बता दें की पटना सदर के शहरी इलाके में 34882 कार्ड रद्द हुए गए हैं। वहीं पटना सदर ग्रामीण में 5750, संपतचक में 655 और फुलवारीशरीफ में 2119 राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। जबकि पटना सिटी अनुमंडल में 18 हजार, मसौढ़ी अनुमंडल में 3133 व दानापुर में 5123 राशन कार्ड रद्द किये गए हैं।

वहीं पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में कुल 4,278 राशन कार्ड रद्द किये गये हैं। इस तरह से पटना जिले के सभी अनुमंडलों में विशेष जांच अभियान के दौरान अपात्र लोगों की पहचान कर उनका राशन कार्ड रद्द किया जा रहा हैं। आने वाले दिनों में इसकी संख्या और भी बढ़ सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment