आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देशभर में बड़ी तैयारी की जा रही है। वहीं इसको लेकर बिहार में भी तैयारी शुरू हो गई हैं। इस साल सरकार स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रुप में मना रही हैं।
खबर के अनुसार इस मौके पर स्कूलों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राओं की भूमिका अहम होगी। इसको लेकर सरकार की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। बता दें की इस दिन सरकारी के साथ साथ प्राइवेट स्कूलों में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नविन ने इस सन्दर्भ में राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों के साथ बैठक की हैं, जिसमें नितिन नविन ने 15 अगस्त को सभी स्कूल खुले रखने के निर्देश दिए हैं। यानि की इस दिन सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूल भी खुले रहेंगे।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment