खबर के अनुसार सूखे की मार झेल रहे बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए डीजल अनुदान के रूप में 600 रुपये प्रति एकड़ की दर से अनुदान का लाभ मिलेगा। एक किसान अधिकतम आठ एकड़ खेत की सिंचाई के लिये अनुदान ले सकता हैं।
आपको बता दें की सिंचाई करने के लिए खरीदे गये डीजल पर 60 रूपये प्रति लीटर की दर से 600 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जायेगा। धान का बिचड़ा और जूट फसल की अधिकतम 2 सिंचाई के लिए 1200 रूपये प्रति एकड़ का अनुदान मिलेगा।
वहीं धान, मक्का, दलहनी, तेलहनी, मौसमी सब्जी, औषधीय एवं सुगन्धित पौधे आदि की अधिकतम 3 बार सिंचाई के लिए 1800 रूपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जायेगा। राज्य के किसान इसका लाभ लेने के लिए ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करें।
आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html

0 comments:
Post a Comment