खबर के अनुसार कन्या विवाह योजना के तहत प्रयागराज में करीब एक हजार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों की शादी यहां एक साथ कराई जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही हैं। इसमें प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ के लाभार्थीं भाग लेंगे।
आपको बता दें की इस सामूहिक विवाह में भाग लेने वाले बेटियों को 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमे 65 हजार रुपए की आर्थिक सहायता तथा 10 हजार रुपये पोशाक हेतु प्रवधान किया जायेगा।
सामूहिक विवाह के कार्यक्रम को सही तरीकों से संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी संजय खत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किये हैं। साथ ही साथ कार्यक्रम को सफल संपन्न कराए जाने को लेकर दिशा निर्देश भी दिया है।

0 comments:
Post a Comment