खबर के अनुसार यात्रीगण दिल्ली के साथ साथ गुरुग्राम, रेवाड़ी, रिंगास, फुल्लेरा और अजमेर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को पकड़ सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 28 फरवरी को इस भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का परिचालन किया जायेगा।
आपको बता दें की आइआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज के लिए किश्तों में पैसे देने का भी विकल्प दिया है। आप चाहें तो इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए ईएमआइ का विकल्प चुन सकते हैं और आईआरसीटीसी को ईएमआइ पर पैसा दे सकते हैं।
इन जगहों की करें सैर।
गुजरात दर्शन के दौरान आपको स्टैच्यू आफ यूनिटी, सोमनाथ, चंपानेर, द्वारका, अहमदाबाद, नागेश्वर, बेट द्वारका, मढोरा और पाटन जैसे स्थल दिखाएं जाएंगे। साथ ही साथ यात्रा के दौरान यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

0 comments:
Post a Comment