केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 10 शहरों में रविवार को वायु की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई हैं। सहरसा में वायु गुणवत्ता सूचनांक यानि की AQI लेवल 400 से भी अधिक दर्ज किया गया हैं। जबकि अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता ठीक नहीं हैं।
आपको बता दें की वायु में धूल-कण की मात्रा अधिक होने से बिहार के इन शहरों में सांस लेना मुश्किल हो गया हैं। राजधानी पटना की हालात भी ठीक नहीं हैं। रविवार को पटना में वायु गुणवत्ता सूचनांक यानि की AQI लेवल 292 दर्ज किया गया हैं।
जानकार बताते हैं की जब किसी इलाके में वायु गुणवत्ता सूचनांक का लेवल 100 से ज्यादा हो जाता हैं तो उस इलाके की हवा खराब मानी जाती हैं। ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले मास्क लगानी चाहिए ताकि खराब हवा से खुद को बचाया जा सकें।
बिहार के सहरसा, बेतिया, सीवान समेत 10 शहरों की हवा सबसे खराब?
सहरसा में AQI लेवल 403
बेतिया में AQI लेवल 383
सीवान में AQI लेवल 337
अररिया में AQI लेवल 335
समस्तीपुर में AQI लेवल 333
कटिहार में AQI लेवल 330
मुजफ्फरपुर में AQI लेवल 326
किशनगंज में AQI लेवल 325
छपरा में AQI लेवल 324
हाजीपुर में AQI लेवल 322
.png)
0 comments:
Post a Comment