सुबह के समय खाली पेट करी पत्ता चबाना सेहत के लिए लाभकारी होता हैं। करी पत्ते में पौष्टिक तत्व जैसे की आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन सी, विटामिन ए आदि भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं जो इंसान को सेहतमंद रखता हैं।
सुबह खाली पेट चबाएं करी पत्ता, सेहत को मिलेंगे कई फायदे?
आंखों के लिए अच्छा : सुबह के समय करी पत्ता चबाना आंखों के लिए लाभकारी माना जाता हैं। इसमें विटामिन ए की मात्रा भरपूर होती हैं जो आंखों को तंदुरुस्त बनाने में सहायक मानी जाती हैं। इसलिए आप करी पत्ता का सेवन कर सकते हैं।
वजन होगा कम : करी पत्ता शरीर के वजन को भी कम करने में सहायक होता हैं। ये पेट की चर्बी, बैली फैट को कम करने के साथ वजन घटाने में मदद करता है
लिवर की समस्या दूर: खाली पेट करी पत्ते का सेवन लिवर की कार्य क्षमता को बढ़ाने में बेहद मददगार साबित हो सकता है। इससे लिवर की समस्या भी दूर होती हैं।
पाचन तंत्र होगा मजबूत: बता दें की करी पत्ता पेट में बनने वाले कब्ज, एसिडिटी, अपच को दूर करता हैं। साथ ही साथ शरीर के पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता हैं।
गैस की समस्या दूर : सुबह के समय करी पत्ता चबाने से पेट साफ रहता हैं, पाचन शक्ति बेहतर होती हैं। जिससे गैस की समस्या दूर हो जाती हैं।

0 comments:
Post a Comment