इन 11 स्टेशनों पर रूकेगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: देश की पहली बुलेट ट्रेन का परिचालन मुंबई से अहमदाबाद के बीच किया जायेगा। इसको लेकर नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के द्वारा तेजी के साथ तैयारी की जा रही हैं। साल 2026 तक देश को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात मिल जाएगी।

खबर के अनुसार 1.08 लाख करोड़ रुपए की लगत से इस बुलेट ट्रेन का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा 10,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं गुजरात सरकार के द्वारा 5,000 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र सरकार के द्वारा भी 5,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

वहीं इस बुलेट ट्रेन के परिचालन को लेकर बाकी राशि जापान से 0.1 प्रतिशत ब्याज दर पर लिया जायेगा। यानि की इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर 81 फीसदी राशि जापान सरकार के सहयोग से जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) देगी। 

बता दें की अभी मुंबई से अहमदाबाद जानें में 6 से 7 घंटे का समय लगता हैं। लेकिन इस बुलेट ट्रेन के परिचालन होने से अहमदाबाद-मुंबई के बीच 520 किलोमीटर की दूरी मात्र 3 घंटे में तय होगी। इससे यात्रियों को काफी समय की बचत होगी।

इन 11 स्टेशनों पर रूकेगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन?

प्रस्तावित स्टेशन मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद और अहमदाबाद हैं।

0 comments:

Post a Comment