वैलेंटाइन डे पर अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो तो आज हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जो कम भीड़-भाड़ के लिए जानी जाती हैं। आप अपने लव पार्टनर के साथ उन जगहों पर खूबसूरत और रोमांटिक समय बिता सकते हैं।
वैलेंटाइन डे पर करें रोमांटिक वीकेंड का प्लान?
खज्जियार, हिमाचल प्रदेश : भीड़-भाड़ से दूर अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए हिमाचल प्रदेश का खज्जियार सबसे अच्छा जगह हैं। यहां आप प्राकृतिक सुंदरता और भव्य नजारों के साथ रोमांटिक लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं।
पेलिंग, सिक्किम : यहां आप अपने पार्टनर के साथ कंचनजंगा के ऊपर उगते सूरज को देख सकते हैं। साथ ही साथ बर्फीली चोटियों के अद्भुत नजारों का आनंद उठा सकते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर आप यहां जानें की प्लानिंग कर सकते हैं।
कौसानी, उत्तराखंड : वैलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप रोमांटिक वीकेंड एन्जॉय करना चाहते हैं तो आप अपने लव पार्टनर के साथ कौसानी, उत्तराखंड जानें की प्लानिंग कर सकते हैं और पार्टनर के साथ एक खूबसूरत और यादगार शाम बिता सकते हैं।
हेमिस, लेह : प्राकृतिक की गोद में बसा हेमिस गांव इस वैलेंटाइन डे के लिए एक बेस्ट स्थान साबित हो सकता है। यहां आप अपने लव पार्टनर के साथ अकेले में रोमांटिक समय बिता सकते हैं। साथ ही साथ यहां की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment