12 ज्योतिर्लिगों में प्रथम है गुजरात का सोमनाथ मंदिर

गुजरात : देशभर में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मौजूद हैं। लेकिन शिव पुराण में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को पृथ्वी के सभी ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम बताया गया है। ऐसी मान्यता हैं की इस ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव खुद आये और इसमें बस गए हैं। 

बता दें की यह ज्योतिर्लिंग गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित है। इस ज्योतिर्लिंग की स्थापना खुद चंद्र देव के द्वारा की गई हैं। चंद्र देव के द्वारा स्थापित करने की वजह से इस शिवलिंग का नाम सोमनाथ पड़ा है। महाशिवरात्रि के मौके पर आप यहां शिव जी का दर्शन कर सकते हैं।

ऐसी मान्यता हैं की चंद्र देव ने यहां राजा दक्ष प्रजापति के श्राप से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव की घोर तपस्या की थी और उन्हें यहीं ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान रहने की प्रार्थना की थी। तब से लेकर अबतक ये ज्योतिर्लिंग यहां मौजूद हैं। 

ऐसे तो हर दिन इस सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने दुनियाभर से लोग यहां आते हैं। लेकिन महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों की खास भीड़ देखने को मिलती हैं। ऐसा कहा जाता हैं की जो भी भक्त यहां आता हैं भोले बाबा उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

0 comments:

Post a Comment