Mahashivratri 2023: 12 ज्योतिर्लिंगों में बसते शिव, करें दर्शन

Mahashivratri 2023: पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का त्यौहार 18 फरवरी को मनाया जायेगा। इसको लेकर देशभर में तैयारी की जा रही हैं। इस महाशिवरात्रि के मौके पर आप भगवान महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर सकते हैं। 

ऐसी मान्यता हैं की इन सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव बसते हैं और इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से इंसान के जीवन पर भगवान शिव की असीम कृपा बनी रहती हैं। साथ ही साथ इससे इंसान के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं। 

बता दें की महशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हैं और भगवान शिव पर रुद्राभिषेक करते हैं। लेकिन देश में 12 ज्योतिर्लिंगों की मान्यता है की यहां भगवान शिव साक्षात आए थे और ज्योतिर्लिंग के रूप में बस गए।

महाशिवरात्रि का मुहूर्त : महाशिवरात्रि चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा। जबकि महाशिवरात्रि चतुर्दशी तिथि का समापन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर होगा। ऐसे में महाशिवरात्रि का पूजा 18 फरवरी को की जाएगी। 

12 ज्योतिर्लिंगों में बसते शिव, करें दर्शन?

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात। 

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, आंध्र प्रदेश। 

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश। 

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश।

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग, उत्तराखंड। 

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र। 

विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, उत्तर प्रदेश। 

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र। 

वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, झारखंड। 

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात। 

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग, तमिलनाडु। 

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाराष्ट्र।

0 comments:

Post a Comment