बिहार के औरंगाबाद में 13 फरवरी को लगेगा जॉब कैम्प, 300 युवाओं को मिलेगी नौकरी

न्यूज डेस्क: बिहार के औरंगाबाद से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के औरंगाबाद में 13 फरवरी को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इस जॉब कैम्प में 300 युवाओं को सीधे इंटरव्यू के आधार पर नौकरी दी जाएगी। 

खबर के अनुसार औरंगाबाद शहर के टाउन इंटर स्कूल समीप स्थित डीआरसीसी परिसर में इस जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं ताकि युवा इस जॉब कैम्प में उपस्थित होकर नौकरी प्राप्त कर सकें। 

आपको बता दें की इस जॉब कैम्प में हैदराबाद की कंपनी भाग लेगी और 12वीं व ग्रेजुएशन के साथ आईटीआई करने वाले छात्रों काे नौकरी प्रदान करेगी। वहीं जॉब कैम्प द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 13500 से लेकर 15000 तक की सैलरी मिलेगी। 

अगर आप इस जॉब कैम्प में भाग लेना चाहते हैं तो आप जिला नियोजन कार्यालय से संपर्क कर निशुल्क अपना निबंधन करा सकते हैं या फिर ऑनलाइन के द्वारा भी निबंधन करा सकते हैं। यह जॉब कैम्प सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक लगेगा।

0 comments:

Post a Comment