कई रिपोर्ट्स ये बताते हैं भारत की एटमी सक्षम अग्नि 5 बैलिस्टक मिसाइल भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल करता हैं जिनके पास लंबी दूरी की मिसाइल मौजूद हैं। वहीं अग्नि 5 बैलिस्टक मिसाइल के सफल टेस्ट से सबसे ज्यादा परेशानी चीन को हो रही हैं।
बता दें की अग्नि 5 बैलिस्टक मिसाइल की मारक क्षमता अब 7000 किमी हो गई है। हालांकि परीक्षण के दौरान इस मिसाइल ने अपनी क्षमता 5400 किमी दूर स्थित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा था। यह मिसाइल युद्ध के दौरान चीन और पाकिस्तान के किसी भी शहर को टारगेट कर सकता हैं।
अग्नि-5 मिसाइल की ताकत
अग्नि V: अग्नि शृंखला की सबसे लंबी, एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है जिसकी रेंज 5,000 से 7000 किमी. तक हैं।
अग्नि V : अग्नि मिसाइल भारत की परमाणु लॉन्च क्षमता की रीढ़ है। यह अपने साथ परमाणु हथियार को ले जा सकता हैं।
अग्नि V : इस मिसाइल में तीन स्टेज में संचालित होने वाला सॉलिड फ्यूल इंजन लगाया गया है। जो सटीक मार करने की क्षमता रखती है।
अग्नि V : यह अग्नि-5 मिसाइल बीजिंग, शंघाई, ग्वांगझाउ और हांगकांग सहित पूरे चीन को निशाना बनाने में सक्षम है।

0 comments:
Post a Comment