खबर के अनुसार नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया पर 223 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। जिसके जबाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 91 रन पर सिमट गई।
बता दें की इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 120 रन की पारी खेली, जबकि रविंद्र जडेजा ने 70 रन बनाये और अक्षर पटेल ने 84 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में जडेजा ने पहली पारी में 5 विकेट लिए और अश्विन के नाम 3 विकेट रहा।
वहीं दूसरी पारी में भी भारत के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की और पूरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को 91 रन पर आउट कर दिया। इस पारी में भारत की ओर से अश्विन ने 5 विकेट लिए, जबकि शमी और जडेजा को 2-2 विकेट मिला। वहीं अक्षर पटेल ने भी एक विकेट चटकाए।

0 comments:
Post a Comment