यूपी के आगरा, अयोध्या, वाराणसी सहित 30 शहरों में होटल खोलेगा जापान

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन जापानी कंपनी ने यूपी के आगरा, अयोध्या, वाराणसी सहित 30 शहरों में होटल खोलने को लेकर यूपी सरकार के साथ 7200 करोड़ रुपये के निवेश का समझौता किया है। 

खबर के अनुसार जापान के होटल समूह होटल मैनेजमेंट इंटरनेशनल कम्पनी लिमिटेड की ओर से यूपी सरकार को ये बड़ा प्रस्ताव दिया गया हैं। इससे उत्तर प्रदेश के लोगों को काफी फायदा होगा। साथ ही साथ इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

बता दें की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में दुनियाभर की कंपनियां अलग-अलग सेक्टर में निवेश करने का प्रस्ताव दे रही हैं। एचएमआई ग्रुप के निदेशक टाकामोटो योकोयामा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पर्यटन को जमीन पर उतारने के प्रयासों में होटल इंडस्ट्री की अपार संभावनाएं हैं। 

उन्होंने प्रदेश के आगरा, अयोध्या, वाराणसी सहित 30 शहरों में होटल खोलने को लेकर सहमति जताई हैं। साथ ही साथ सरकार को 7200 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव भी दिया हैं। इससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

0 comments:

Post a Comment